महाराष्ट्र के पुणे के हिंजवड़ी इलाके में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने कथित तौर पर अपनी लिव-इन पार्टनर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी ने महिला के सिर और गर्दन पर लात-घूसे मारे थे। घटना के बाद वह पूरी रात शव के पास बैठा रहा और सुबह पुलिस को फोन कर जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान कोमल दहाले के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र के वर्धा की रहने वाली थीं और विप्रो में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं। आरोपी की पहचान शुभम ज्ञानेश्वर कालबांडे के रूप में हुई है, जो बुलढाणा का रहने वाला है और इंफोसिस में काम करता है। दोनों तीन साल से ज्यादा समय से रिश्ते में थे और शादी करने वाले थे। परिवारों को इस रिश्ते की जानकारी थी और वे शादी के लिए राजी थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, कोमल को शक था कि शुभम का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे।

हिंजवड़ी पुलिस ने शुभम को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।