रुद्रपुर के त्रिशूल चौक के पास रविवार शाम एक महिला अचानक टावर पर चढ़ गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। महिला को टावर पर देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए।

सीओ विभव सैनी स्वयं लगातार फोन के माध्यम से महिला से संपर्क कर उसे समझाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी महिला से बातचीत कर उसे नीचे उतरने के लिए मनाने में जुटे हुए हैं। वहीं, मौके पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है।

महिला के टावर पर चढ़ने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस की प्राथमिकता महिला को सुरक्षित नीचे उतारना है।