भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन टी20 क्रिकेट में विराट कोहली का सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं। सैमसन को कोहली को पीछे छोड़ने के लिए छह और छक्कों की जरूरत है। फिलहाल रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं।
संजू सैमसन इस समय सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में केरल की कप्तानी कर रहे हैं। टूर्नामेंट में अब तक उनका फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है। गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के खिलाफ उन्हें अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन वे इसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके और 44 रन बनाकर आउट हो गए। उनकी इस पारी में 21 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के शामिल रहे।
टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है, जिन्होंने अब तक 568 छक्के ठोके हैं। कोहली 460 सिक्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि सैमसन 455 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। अगर सैमसन अगले मैच में छह छक्के लगाते हैं, तो वे कोहली को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मैच में मोहम्मद अजहरूद्दीन ने 57 गेंदों पर आठ चौकों और छह छक्कों की मदद से 101 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत केरल ने पहले बैटिंग करते हुए 268 रन बनाए। जवाब में हिमाचल प्रदेश की टीम छह विकेट पर 201 रन ही बना सकी और केरल ने मैच 67 रनों से जीत लिया।
