एसबीआई क्लर्क प्रीलिम परीक्षा 2026 में शामिल हुए उम्मीदवारों का रिजल्ट आज यानी किसी भी समय जारी किया जा सकता है। परीक्षा का आयोजन 26 और 27 सितंबर 2026 को किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसबीआई की ओर से आज प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया जा सकता है। चूंकि मुख्य परीक्षा 26 और 27 नवंबर 2026 को होनी है, ऐसे में उम्मीद है कि रिजल्ट आज या कल जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार डायरेक्ट लिंक sbi.bank.in पर एक्टिव होगा। नतीजे जारी होते ही उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और दिया गया कोड दर्ज करके अपना परिणाम देख सकेंगे और स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर पाएंगे। रजिस्ट्रेशन नंबर याद न होने पर अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड पास रखें।

रिजल्ट के साथ ही एसबीआई की ओर से राज्य और कैटेगरी के अनुसार कटऑफ भी जारी की जाएगी। जो अभ्यर्थी निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करेंगे, केवल वे ही मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे और उन्हीं के एडमिट कार्ड जारी होंगे। नतीजे केवल ऑनलाइन जारी किए जाएंगे, किसी भी अभ्यर्थी को व्यक्तिगत रूप से परिणाम की जानकारी नहीं भेजी जाएगी।

मुख्य परीक्षा का आयोजन 26 और 27 नवंबर 2026 को किया जाएगा। वेबसाइट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार मेंस एग्जाम की तारीख पहले ही घोषित की जा चुकी है। इस भर्ती के जरिये कुल 9124 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें से 1444 पद बैकलॉग पदों के लिए आरक्षित हैं।