दो मील के बीच लंबा गैप होने पर कुछ खाने का मन करना आम बात है, लेकिन बार-बार एक ही तरह के स्नैक की क्रेविंग होना शरीर की ओर से कोई संकेत हो सकता है। अमेरिका में हुए एक मार्केट रिसर्च के अनुसार ज्यादातर लोग स्नैक्स में क्रैकर्स, केक, सीड्स, नट्स या चाय जैसी चीजें लेना पसंद करते हैं। मीठा खाने की क्रेविंग अक्सर लो ब्लड शुगर, स्ट्रेस या हॉर्मोन्स में होने वाले बदलावों की ओर इशारा करती है। इसी तरह मीठा, नमकीन या क्रंची स्नैक की चाहत शरीर के संकेत मानी जा सकती है। क्रेविंग के पीछे पोषक तत्वों की कमी या तनाव भी वजह हो सकता है।
विशेषज्ञों के अनुसार किसी खास तरह के फूड आइटम की क्रेविंग शारीरिक, भावनात्मक और लाइफस्टाइल से जुड़ी वजहों से हो सकती है। ऐसे संकेतों को पहचानकर व्यक्ति अपनी क्रेविंग और सेहत दोनों को बेहतर तरीके से नियंत्रित कर सकता है। स्नैकिंग का बिहेवियर भी सेहत के बारे में काफी कुछ बताता है।
स्नैकिंग का एक सरल नियम यह है कि उतना ही स्नैक लिया जाए जिससे थोड़ी देर के लिए क्रेविंग शांत हो जाए और उसका असर अगले मील पर न पड़े। स्नैक्स से अगले मील तक ज्यादा कैलोरी जुड़ सकती है। स्नैक्स के लिए एक बार में 150 से 250 कैलोरी तक लेना बेहतर माना जाता है।
स्वस्थ स्नैकिंग के लिए नट्स, फल और दही जैसे विकल्प अपनाए जा सकते हैं।
