टाटा मोटर्स ने कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में नई एरिस पेश की है, जो टिगोर की जगह लेती है। कंपनी ने इसे परिवार को ध्यान में रखकर आरामदायक और भरोसेमंद कार के रूप में तैयार किया है, जिसमें कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स और प्रैक्टिकल अपग्रेड दिए गए हैं।
कार में मॉडर्न लुक के साथ स्लिम एलईडी हेडलैंप्स, एलईडी डीआरएल स्ट्रिप, नई ग्रिल, 15-इंच अलॉय व्हील्स और हल्का कूपे-स्टाइल सेडान प्रोफाइल मिलता है। यह छह कलर विकल्पों में उपलब्ध है। टॉप Accomplished ट्रिम में सेगमेंट-फर्स्ट एयरोलक्स वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 10.25-इंच एचडी टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, 35 से ज्यादा iRA कनेक्टेड कार फीचर्स तथा डुअल स्मार्टफोन कंसोल दिया गया है। कार में स्टैंडर्ड 6 एयरबैग, बिल्ट-इन मल्टी-व्यू डैशकैम और 360-डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा के साथ सेगमेंट-फर्स्ट डुअल ब्लाइंड व्यू मॉनिटर भी मिलता है।
इंजन की बात करें तो पेट्रोल और सीएनजी दोनों विकल्पों में टाटा का 1.2-लीटर 3-सिलिंडर नैचुरली एस्पिरेटेड रेवोट्रॉन इंजन दिया गया है। पेट्रोल इंजन 86 पीएस पावर और 113 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि सीएनजी मोड में 75.5 पीएस पावर और 96.5 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। सीएनजी वर्जन में डायरेक्ट-सीएनजी स्टार्ट की सुविधा है। कार मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स विकल्पों के साथ पेश की गई है।
