उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख कल यानी 26 नवंबर है। उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) कल आवेदन की विंडो बंद कर देगा। स्नातक पास कर चुके युवा जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर भरा जा सकता है।

इस भर्ती में आवेदन फीस ज्यादा नहीं है। जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 125 रुपये शुल्क जमा करना है, जबकि एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 65 रुपये ही फीस देनी है। पीएच वर्ग के उम्मीदवारों को केवल 25 रुपये का भुगतान करना है। जो लोग कैफे के अतिरिक्त चार्ज से बचना चाहते हैं, वे घर बैठे आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने भारत में कानून द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई योग्यता प्राप्त की हो। ग्रेजुएशन सभी के लिए अनिवार्य योग्यता है। इसके अलावा अभ्यर्थी ने 1 जुलाई 2026 को न्यूनतम 21 वर्ष की आयु प्राप्त कर ली हो और 40 वर्ष की आयु प्राप्त न की हो, अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 1986 से पहले और 1 जुलाई 2005 के बाद न हुआ हो। ऊपरी आयु में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी गई है।

आवेदन करने से पहले शैक्षिक योग्यता और उम्र की जानकारी अवश्य चेक कर लें, उसके बाद ही आवेदन पत्र भरें। कल के बाद एप्लीकेशन विंडो बंद कर दी जाएगी और इसके बाद आवेदन का मौका नहीं मिलेगा।