पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री अर्जुन सिंह ने पड़ोसी देश बांग्लादेश पर कब्जा करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की मौत का बदला लिया जाएगा और इसके लिए 16 दिसंबर की तारीख तय की गई है। मंगलवार को उन्होंने कहा, '16 दिसंबर तक बांग्लादेश ले लेंगे हम लोग। बहुत हो गया है। बांग्लादेश के पास अब कोई बहाना नहीं है। बांग्लादेश में जिस तरह से हिंदू निधन हुआ है, उसका बदला तो हम लेंगे ही।' हालांकि, उन्होंने इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है। बीते कुछ सप्ताह से बांग्लादेश में हिंसा का दौर जारी है।

16 दिसंबर की तारीख दोनों देशों के लिए खास है। बांग्लादेश में इस दिन विजय दिवस मनाया जाता है, जो 1971 के मुक्ति संग्राम में पाकिस्तान पर विजय के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भी 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटने का ऐलान किया है। उनके प्रवक्ता सैयद मोजम्मिल अली के अनुसार, हसीना ने संकेत दिया है कि वह राष्ट्रीय विमानन कंपनी 'बिमान एयरलाइन्स' से लौटेंगी। हसीना 2024 से भारत में रह रही हैं और लौटकर कानूनी कार्यवाही का सामना करने को तैयार हैं।

बांग्लादेश सरकार ने हसीना को विमान से वापस बुलाने के अनुरोध को खारिज करने का संकेत दिया है। विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने कहा कि उन्हें केवल हथकड़ी लगाकर या कड़ी निगरानी में ही वापस लाया जा सकता है। मंत्री शमा ओबैद इस्लाम ने कहा कि हसीना बांग्लादेशी क्षेत्र में जहां भी प्रवेश करेंगी, उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सूचना और प्रसारण सलाहकार जाहिद उर रहमान ने कहा कि हसीना के आने या न आने पर उनसे चर्चा का विषय नहीं है, बल्कि इस पर भारत के साथ बात की जाएगी।