एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत ए और पाकिस्तान ए की टीमें दोहा में आमने-सामने हैं। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान के कप्तान अब्दुल समद ने टॉस जीतने के बाद यह निर्णय लिया। मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।

दोनों टीमें अपना पहला मैच जीतकर इस मुकाबले में उतरी हैं। भारत ने अपने पहले मैच में नेपाल को 306 रनों से हराया था, जबकि पाकिस्तान ने यूएई को शिकस्त दी थी। पिछले एशिया कप राइजिंग स्टार्स में पाकिस्तान ने भारत को हराया था, ऐसे में तिलक वर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस बार उस हार का बदला लेने की कोशिश करेगी।

भारतीय टीम की नजरें लगातार दूसरी जीत पर हैं। क्रिकेट फैंस की नजरें सलामी जोड़ी वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पर होंगी, जो नेपाल के खिलाफ पिछले मैच में बल्ले से कमाल नहीं दिखा सके थे। अभिषेक शर्मा ने उस मैच में नौ रन बनाए थे, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 26 रन का योगदान दिया था।

भारत ए की प्लेइंग इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा और प्रिंस यादव। पाकिस्तान ए की प्लेइंग इलेवन: शमील हुसैन, माज सदाकत, रोहेल नजीर (विकेटकीपर), हसन नवाज, अब्दुल समद (कप्तान), फरहान यूसुफ, साद मसूद, मोहम्मद इमरान रंधावा, अहमद दानियाल, सुफयान मुकीम और अली रजा।