बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
इस परीक्षा के जरिये कुल 205 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर, 2026 को किया जाना है। परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी भाषा और प्रोफेशनल विषय से 125 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 100 मिनट निर्धारित है।
परीक्षा में पास होने के लिए जनरल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 35 प्रतिशत अंक तथा एससी, एसटी, दिव्यांग और ओबीसी उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दी गई जरूरी जानकारी जैसे अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा की तिथि एवं शिफ्ट आदि ध्यान से जांच लेनी चाहिए।
