यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भागलपुर-कटिहार स्पेशल पैसेंजर ट्रेन (03409/03410) का परिचालन 17 से 30 नवंबर तक पीरपैंती तक बढ़ाया गया है। यह ट्रेन भागलपुर और पीरपैंती के बीच सभी स्टेशनों पर रुकेगी। रेलवे के अनुसार भागलपुर और कटिहार के बीच ट्रेन की मौजूदा समय-सारणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ट्रेन नंबर 03409 पीरपैंती-भागलपुर-कटिहार पैसेंजर स्पेशल पीरपैंती से दोपहर 3.00 बजे रवाना होकर शाम 4.30 बजे भागलपुर पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन निर्धारित समय-सारणी के अनुसार एक घंटे बाद शाम 5.30 बजे भागलपुर से कटिहार के लिए रवाना होगी।

वहीं, ट्रेन नंबर 03410 कटिहार-भागलपुर-पीरपैंती पैसेंजर स्पेशल दोपहर 12.05 बजे भागलपुर पहुंचेगी। यहां से दोपहर 1.00 बजे रवाना होकर दोपहर 2.30 बजे पीरपैंती पहुंचेगी।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि भागलपुर और कटिहार के बीच ट्रेन की मौजूदा समय-सारणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है।