छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर ने हाई स्कूल मुख्य वार्षिक परीक्षा 2027 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। बोर्ड के अनुसार दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं 13 मार्च से 5 अप्रैल 2027 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 9:15 से दोपहर 12:15 बजे तक होंगी। छात्रों को सुबह 9 बजे कक्षा में स्थान ग्रहण करना होगा। इसके बाद 9:05 तक उत्तर पुस्तिका और 9:10 बजे प्रश्न पत्र का वितरण किया जाएगा। उत्तर लिखने के लिए छात्रों को 9:15 से 12:15 बजे तक का समय मिलेगा।
बोर्ड ने प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियां भी घोषित की हैं। हाई स्कूल की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 जनवरी से 20 जनवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी।
टाइम टेबल के अनुसार तृतीय भाषा के अंतर्गत संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, मलयालम, कन्नड और उड़िया विषयों की परीक्षा होगी। द्वितीय भाषा के रूप में अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में आर्गनॉइज्ड रिटेलिंग, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, आटोमोबाईल सर्विस टेक्नीशियन, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मिडिया एण्ड इंटरटेनमेंट, टेली कम्यूनिकेशन, बैंकिंग फाइनेंसियल सर्विसेस एण्ड इन्शुरेंस (BFSI), ब्यूटी एण्ड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड हार्डवेयर, परिधान, मेड-अप और होम फर्निशिंग, कंस्ट्रक्शन, प्लंबिंग, पॉवर तथा पर्यटन और अतिथि सत्कार विषय शामिल हैं। केवल दृष्टिहीन छात्रों के लिए संगीत और केवल मूक तथा बधिर छात्रों के लिए ड्राईग एंड पेंटिंग विषय की परीक्षा भी निर्धारित की गई है।
छात्र विषयवार परीक्षा तिथियां और टाइम टेबल की पीडीएफ बोर्ड की ओर से जारी डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
