छठ महापर्व के समापन के बाद लोग कामकाज और रोजगार के सिलसिले में दूसरे प्रदेशों की ओर लौटने लगे हैं। इससे दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। मंगलवार सुबह से ही यात्री ट्रेनों के इंतजार में स्टेशन पर जुटे रहे। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही उसमें सवार होने के लिए आपाधापी मच गई। ट्रेनों के भीतर भी भारी भीड़ रही और कई सामान्य श्रेणी के कोच पहले से ही यात्रियों से खचाखच भरे नजर आए।

छठ पर्व के बाद रोजी-रोजगार के लिए दिल्ली, मुंबई, सूरत, पंजाब और अन्य महानगरों में जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई है। परिवार और गांव से विदा लेकर लोग अपने कार्यस्थलों की ओर लौट रहे हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या से स्टेशन पर पर्व के बाद होने वाली आवाजाही का असर साफ दिखाई दे रहा है।

ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी भी सक्रिय हैं।