चक्रवाती तूफान अकवान को लेकर मौसम विभाग लगातार अपडेट जारी कर रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना यह तूफान पिछले छह घंटों के दौरान तीन किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।

‘अकवान’ के तट के करीब बढ़ने के साथ ही चेन्नई और उससे सटे उत्तरी तमिलनाडु के जिलों में अगले दो से तीन दिनों तक भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार यह तूफान और अधिक तीव्र होकर 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट को पार करेगा।

मौसम विभाग (आईएमडी) ने अपने बुलेटिन में मंगलवार सुबह आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिणी ओडिशा के तटों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। विभाग की ओर से तूफान की स्थिति पर लगातार अपडेट दिए जा रहे हैं।