दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 से 23 दिसंबर तक आयोजित होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सत्र बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। सत्र के दौरान दिल्ली के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार जनहित को सर्वोपरि रखते हुए जरूरी फैसले लेने और उन्हें प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने लोक निवास में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से मुलाकात कर आगामी विधानसभा सत्र और राजधानी के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप दिल्ली को आधुनिक सुविधाओं, मजबूत बुनियादी ढांचे और बेहतर जीवन स्तर के साथ विश्वस्तरीय राजधानी बनाने का लक्ष्य है।