हनुमान चालीसा की एक चौपाई में भगवान श्रीराम ने हनुमान जी की महिमा का बखान करते हुए उन्हें गले लगाया। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस चौपाई से निस्वार्थ साथियों की सराहना और विनम्रता का पाठ मिलता है।
गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित हनुमान चालीसा की चौपाई "सहस बदन तुम्हरो जस गावैं। अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं॥" का अर्थ है कि हजार मुख वाले शेषनाग भी हनुमान जी के यश का गान करते हैं। ऐसा कहकर भगवान श्रीराम ने हनुमान जी को प्रेम से गले लगा लिया।
धार्मिक कथा के अनुसार, जब हनुमान जी सोने की लंका में जाकर माता सीता की खोज की और उनके दर्शन किए, तो श्रीराम इस कार्य से अत्यंत प्रसन्न हुए। उन्होंने कहा कि हनुमान जी के यश का गुणगान तो हजार मुख वाले शेषनाग भी करते हैं, और फिर उन्हें गले लगाया।
इस चौपाई से यह सीख मिलती है कि एक अच्छे नेता को अपने निस्वार्थ और मेहनती साथियों की सराहना करनी चाहिए तथा उन्हें पूरा सम्मान देना चाहिए। श्रीराम ने हनुमान जी की प्रशंसा की, फिर भी बजरंगबली में अहंकार नहीं आया। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस चौपाई के पाठ से रुके कार्यों में सफलता मिलती है, मानसिक तनाव और भय कम होता है तथा एकाग्रता बढ़ती है।
(अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न माध्यमों, धर्मग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित है। पाठक इसे अंतिम सत्य न मानें और अपने विवेक का उपयोग करें।)
