साल के आखिरी महीने में छुट्टियों की मांग बढ़ने से कीमतें बढ़ जाती हैं और पसंदीदा जगहों पर उपलब्धता सीमित हो जाती है। ऐसे में मेकमायट्रिप की 'ट्रैवल का मुहूर्त' सेल यात्रियों को पहले से योजना बनाने और बुकिंग करने का अवसर दे रही है। कंपनी के अनुसार, यात्री एक ही प्लेटफॉर्म पर फ्लाइट, होटल, होमस्टे, हॉलिडे पैकेज, बस, ट्रेन, कैब, टूर और अट्रैक्शंस के साथ फॉरेक्स और वीजा सेवाओं की प्लानिंग और बुकिंग कर सकते हैं।
घरेलू यात्रा के लिए कूर्ग, अंडमान, लक्षद्वीप, जम्मू-कश्मीर, केरल, राजस्थान, पूर्वोत्तर और गोवा जैसे विकल्प हैं, जबकि विदेश यात्रा के इच्छुक लोग जापान, दुबई, मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड, वियतनाम, श्रीलंका, ब्रिटेन और यूरोप के अन्य देशों की योजना बना सकते हैं। अभियान में फेरारी वर्ल्ड, यूनिवर्सल स्टूडियोज, मैडम तुसाद, नाइट सफारी, सिंगापुर जू और सन वर्ल्ड बा ना हिल्स जैसे पर्यटन आकर्षण भी जोड़े गए हैं।
कंपनी के लॉयल्टी प्रोग्राम MMTBLACK के सदस्यों को हर शुक्रवार 'ब्लैक फ्राइडे डील्स' मिलेंगी, जबकि सभी ग्राहकों के लिए रोजाना शाम 6 से 9 बजे के बीच सीमित संख्या में 'लाइटनिंग ड्रॉप्स' नाम से विशेष ऑफर जारी किए जाएंगे। OneCircle रिवॉर्ड प्रोग्राम के सदस्यों को होटल और होमस्टे की बुकिंग पर अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
सेल में 30,000 से अधिक घरेलू और 3,500 से अधिक अंतरराष्ट्रीय स्टे प्रॉपर्टीज़, 35 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस तथा 8 बैंक जुड़े हैं। होटल पार्टनर्स में ताज, आईटीसी, द लीला, सरोवर, रॉयल ऑर्किड और लेमन ट्री जैसे नाम शामिल हैं, जबकि एयरलाइन सूची में एयर इंडिया, इंडिगो, अकासा एयर, ब्रिटिश एयरवेज़, कतर एयरवेज़ और सिंगापुर एयरलाइंस जैसी कंपनियां हैं। बैंकिंग पार्टनर्स में एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, आरबीएल बैंक, यस बैंक और डीबीएस बैंक शामिल हैं।
