फ्लिपकार्ट पर Motorola G06 Power स्मार्टफोन पर छूट मिल रही है। यह फोन 19,999 रुपये की कीमत से घटाकर 11,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, यानी करीब 40 प्रतिशत तक की छूट। बैंक ऑफर्स के साथ इसे और कम कीमत में खरीदा जा सकता है।
फ्लिपकार्ट पर सेलेक्टेड बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 750 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है। पंजाब नेशनल बैंक के कार्ड पर 750 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि एक्सिस फ्लिपकार्ट बैंक और एसबीआई फ्लिपकार्ट बैंक के कार्ड पर 600 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। बैंक डिस्काउंट के साथ इस फोन को 11,240 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर भी अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है।
फोन में 6.88 इंच की HD+ 120Hz IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसमें Gorilla Glass 3 की सुरक्षा है। इसमें MediaTek का Helio G81 Extreme ऑक्टा-कोर चिपसेट, 4 GB रैम और 64 GB इंटरनल स्टोरेज है। फोन में 7,000 mAh की बैटरी के साथ 18W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
कैमरा की बात करें तो इसमें 50 MP का प्राइमरी कैमरा और 8 MP का सेल्फी कैमरा है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित Hello UI पर चलता है और IP64 रेटिंग के साथ आता है। इसमें Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G/LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4 और USB 2.0 Type-C पोर्ट मिलता है।
