प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंचे हैं, जहां क्वाड नेताओं के साथ बैठक होनी है। इससे पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पीएम मोदी स्टेज पर नीचे रखा भारतीय तिरंगा उठाते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि पहचान के लिए स्टेज पर नीचे रखे तिरंगे को पीएम मोदी ने उठा लिया। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनकी पीठ थपथपाई और कहा, 'इसे सुरक्षित रखिए।'

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन पर ब्रेक लगाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और इसके नेता इन दिनों काफी शांत नजर आ रहे हैं। दिवाली तक लिया गया यह ब्रेक छठ पूजा बीत जाने के बाद भी जारी है। इस बीच सीजेपी ने 'कॉकरोच क्लब' शुरू करने की घोषणा कर दी है। क्लब को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है और कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। फिलहाल सीजेपी ने इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है।

2002 के गुजरात दंगों की पीड़िता बिलकिस बानो परिवार समेत गुजरात छोड़कर चली गई हैं। मामले के दो दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है। सर्वोच्च न्यायालय ने दोनों दोषियों के 17 साल जेल में बिताने के आधार पर उनकी उम्रकैद की सजा पर रोक लगा दी है। इस फैसले पर बिलकिस बानो ने गहरा दुख जताते हुए कहा कि उनकी बात सुने बिना यह आदेश दिया गया।

दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को अलविदा कह दिया है और अब आईपीएल में नई भूमिका में नजर आएंगे। धोनी आईपीएल 2027 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मेंटोर की भूमिका निभाएंगे। सीएसके ने मंगलवार को 45 वर्षीय धोनी को मेंटोर नियुक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, आधिकारिक घोषणा। एक ऐसा खिलाड़ी जो जीवन में बस एक बार मिलता है। एक नई भूमिका।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवानी जल्द दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। हाल में एक्ट्रेस ने एक तस्वीर शेयर कर अपने फैंस को दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। एक्ट्रेस ने हाल में अपनी बेबी शावर सेलिब्रेट किया है और अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर में एक्ट्रेस खुद नजर नहीं आ रही हैं, उन्होंने खास केक की तस्वीर शेयर की है।