राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को एक्सपायरी मिक्चर परोसे जाने की शिकायत पर रेलवे ने त्वरित कार्रवाई की है। हावड़ा स्टेशन पर ट्रेन की जांच के दौरान 54 एक्सपायरी पैकेट जब्त किए गए और संबंधित वेंडर एजेंसी पर एक लाख रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाया गया।
चक्रधरपुर मंडल के वरीय वाणिज्य प्रबंधक आदित्य चौधरी के अनुसार, मामले की जानकारी मिलते ही खड़गपुर डिवीजन को सूचना दी गई। हावड़ा स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही पूरे एक्सपायरी माल को जब्त कर लिया गया और एजेंसी पर जुर्माना भी लगाया गया।
बताया गया है कि खबर प्रसारित होने के करीब दो घंटे के भीतर रेलवे अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और हावड़ा पहुंचकर ट्रेन की जांच की। यात्री की शिकायत पर हुई इस कार्रवाई ने वंदे भारत की खानपान गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
रेलवे ने एक्सपायरी सामग्री परोसे जाने को लेकर यह कार्रवाई की है, जिससे यात्री सुरक्षा और खानपान मानकों को लेकर चिंता जताई जा रही है।
