सोशल मीडिया पर एक 2 साल के बच्चे के वीडियो को 14 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, अमेरिका में जुड़वा बहनों ने अपने शरीर के करीब 70% हिस्से पर टैटू बनवाए हैं। न्यूयॉर्क में अलमारी में रखी 96 साल पुरानी एक पेंटिंग 43 करोड़ रुपए में नीलाम हुई है।

चीन में 151 ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने एक साथ डांस करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। वहीं, इटली में टॉयलेट से अजगर निकलने की फोटो देखकर अधिकारियों ने 48 घंटे तक उसकी तलाश की।

ये सभी खबरें आज की रोचक और हटकर खबरों में शामिल रहीं। ऐसी ही पांच दिलचस्प खबरों के साथ यह संग्रह तैयार किया गया है।

खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।