नोवामुंडी-बड़ाजामदा मुख्य सड़क पर बुधवार देर रात एक जंगली हाथी के अचानक सड़क के बीच आ जाने से भारी अफरातफरी मच गई। हाथी को देखकर वाहन चालक और राहगीर दहशत में आ गए और चालक अपनी गाड़ियां छोड़कर भाग गए।

इस घटना के कारण करीब एक घंटे तक सड़क पर यातायात ठप रहा। रात के समय सड़क पर हाथी के होने से आवाजाही करने वाले लोगों में डर का माहौल रहा।

बाद में जेसीबी और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा गया, जिसके बाद सड़क पर यातायात बहाल हो सका। घटना से किसी के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।